Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

देश का युवा कल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ था, आज भी है और आगे भी उनके साथ रहेगा :  हर्ष मल्होत्रा

By Riya Kumari

Published :

Follow
देश का युवा कल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ था, आज भी है और आगे भी उनके साथ रहेगा :  हर्ष मल्होत्रा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि छात्र आंदोलन का समाधान निकालने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता एवं संवाद कौशल की आज देश सराहना कर रहा है। मल्होत्रा ने कहा कि छात्र आंदोलन के समाधान की प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं से सुझाव मांगने का तरीका अभूतपूर्व था और इस मुद्दे के समाधान के बाद युवाओं के बीच प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और भी मजबूत हुई है।

यह भी पढे : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म : कहा- तीनों मांगें पूरी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

देश का युवा कल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ था, आज भी है और आगे भी उनके साथ रहेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री ने युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में स्वयं को खरा साबित किया है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि विपक्षी नेताओं, विशेष रूप से अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी द्वारा छात्र आंदोलन को हिंसक बनाने के उद्देश्य से दिए गए भड़काऊ भाषणों ने देश की जनता के साथ-साथ युवाओं के सामने भी उनके असली चेहरे को उजागर कर दिया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जंतर-मंतर क्षेत्र में पुलिस की फेसियल रिकॉग्निशन प्रणाली के माध्यम से 2,500 से अधिक आपराधिक चेहरों की पहचान होना यह स्पष्ट करता है कि आपराधिक तत्व खतरनाक तरीके से आंदोलन में घुसपैठ कर चुके थे।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पूरे आंदोलन के दौरान यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था कि अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। जहां राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा से समझौता करने से भी पीछे नहीं हटे, वहीं अरविंद केजरीवाल शुरुआत से ही जंतर-मंतर पर अशांति भड़काने में लगे हुए थे। कल शाम जिस तरह उन्होंने यह दावा करते हुए एक झूठा वीडियो पोस्ट किया कि “पुलिस आज रात प्रदर्शन स्थल को हटा देगी”, उससे स्पष्ट हो गया कि उन्हें छात्रों की कोई चिंता नहीं थी; बल्कि उनका उद्देश्य केवल हिंसा भड़काना और सरकार को बदनाम करना था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator