Advertisement 2

जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 33 मोबाइल और 2 स्कूटी बरामद

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 33 मोबाइल और 2 स्कूटी बरामद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: शहर में चोरी और छिनतई की वारदातों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारीब के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, दो चोरी की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह भी पढे : मानगो नगर निगम में अधिकारों को लेकर घमासान, मेयर सुधा गुप्ता का सरयू राय पर पलटवार

पुलिस के अनुसार, एमजीएम अस्पताल के पास कुछ अपराधियों के एकत्र होकर चोरी और छिनतई की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने एमजीएम अस्पताल परिसर के समीप घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागुनहातु निवासी तुषार कालिंदी उर्फ तुषार भाई, सन्नी कालिंदी उर्फ नंदू, लक्ष्मण बागती, आकाश दत्ता उर्फ चेपा और सावन देवगम उर्फ बच्चा के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल, स्कूटी और चेन चोरी के साथ-साथ छिनतई की कई घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

छह मामलों का खुलासा

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एमजीएम थाना क्षेत्र के छह मामलों का खुलासा किया है। बरामद सामान में एक महिला से छीना गया सोने के लॉकेट वाला मोती का हार, एमजीएम अस्पताल से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, पॉकेटमारी की नकदी और अस्पताल की पार्किंग से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी शामिल है।

इसके अलावा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड से चोरी की गई यामाहा फासिनो स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है।

33 मोबाइल और आभूषण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 33 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें आईफोन, वीवो, ओप्पो, रियलमी और सैमसंग समेत अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा सोने का लॉकेट, चांदी की माला, चांदी की चेन और कान के टॉप समेत कई आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ दो चोरी की स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। खास तौर पर आकाश दत्ता उर्फ चेपा और सावन देवगम उर्फ बच्चा के नाम पूर्व में चोरी, एनडीपीएस और अन्य आपराधिक मामलों में सामने आ चुके हैं।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बरामद मोबाइल और अन्य सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है।

एसएसपी ऐहतेशाम वकारीब ने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version