धर्म

हथेली की ये रेखाएं मानी जाती हैं बेहद अशुभ , मिलते हैं जीवन में कष्ट

सोशल संवाद / डेस्क : ज्‍योतिष शास्‍त्र में ऐसे कई विद्याएं हैं जिनसे व्यक्ति के भविष्य और उनके स्वाभाव का पता चलता । राशि, कुंडली के साथ साथ हाथ की रेखाएं भी बहुत कुछ बताती हैं। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हाथ की शुभ-अशुभ रेखाओं, चिह्नों, निशानों आदि के बारे में बताया गया है। हथेलियों पर कई ऐसे रेखाएं बनती हैं जो व्यक्ति के जीवन के सुख-सौभाग्य का संकेत देती हैं। वहीं अगर अशुभ रेखाएं हों तो जातक को जीवन में बहुत कष्‍ट सहने पड़ते हैं। व्यक्ति को दुखों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है।  चलिए उन्हीं अशुभ रेखाओं के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़े : चाहते हैं धन की बढ़ोतरी तो अपनाए ये वास्तु टिप्स

द्वीप का निशान: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार,हथेली पर द्वीप का निशान बनना अशुभ होता है। हथेली पर द्वीप का चिन्ह व्यक्ति के समाजिक पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाता है। इससे जातक की कल्पनाशक्ति प्रभावित होती है। मन अशांत रहता है और व्यक्ति में साहस की कमी रहती है।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान: किसी व्यक्ति की हथेली के शनि पर्वत पर मौजूद क्रॉस रेखा अशुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा लोगों से लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। ऐसो लोगों को भविष्‍य में बदनामी का सामना करना पड़ता है। 

हाथों पर काला धब्बा: हथेलियों पर मौजूद काले धब्बे का निशान अच्छे संकेत नहीं देते हैं। मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति को मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। जीवन संघर्ष से भरा रहता है। व्यापार में नुकसान होता है। हथेलियों के गुरु पर्वत पर काला धब्बा होने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है और वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं।

अशुभ स्वास्थ्य रेखा: यदि हथेली में स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा से मिली हुई हो तो जातक को पूरी जिंदगी कोई ना कोई शारीरिक कष्‍ट बने रहते हैं। यदि समय के साथ यह स्‍वास्‍थ्‍य रेखा गहरी होती जाए तो मतलब है कि जातक को निकट भविष्‍य में बड़ी बीमारी होने वाली है। यदि स्‍वास्‍थ्‍य रेखा से छोटी रेखाएं निकलें और वे चंद्र स्थान तक चली जाएं, तो जातक को मनोविकार या गुप्‍त रोग होने की आशंका रहती है।  

विवाह रेखा कई शाखाओं में बंटी हो : अगर किसी के हाथ में विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाए तो यह उस व्‍यक्ति के दुखद वैवाहिक जीवन की ओर इशारा करती है। ऐसे लोगों का पार्टनर से मतभेद होने के कारण अलगाव हो जाता है। या फिर अलग-अलग शहर में नौकरी होने की वजह से दूरियां काफी बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसे मामलों में तलाक तक की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर विवाह रेखा पर किसी प्रकार का निशान होना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

जैम@स्ट्रीट का दूसरा संस्करण 22 दिसंबर को टेल्को स्थित टाटा मोटर्स टाउनशिप में आयोजित होगा

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा स्टील UISL, टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस के सहयोग से…

7 hours ago
  • समाचार

बिस्टुपुर में भव्य श्रीवारी कल्याण महोत्सव का आयोजन, 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने बालाजी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया

सोशल संवाद / जमशेदपुर : वाई नागेश्वर राव के बिष्टुपुर स्थित निवास एन रोड के…

10 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील ग्रुप और पीजीटीआई करेंगे टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2024 का आयोजन

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील ग्रुप और पीजीटीआई 19 से 22 दिसंबर 2024…

10 hours ago
  • राजनीति

अगर नरेंद्र मोदी के मन में बाबासाहेब के प्रति थोड़ी भी श्रद्धा है तो रात 12 बजे से पहले अमित शाह को उनके पद से बर्खास्त करें- खरगे

सोशल संवाद / डेस्क : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गृह…

11 hours ago
  • समाचार

प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2024 में पूर्वी सिंहभूम एवं करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने बिखेरा अपना जलवा, राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 में बनाई अपनी जगह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा पिल्लई टाउन हॉल में प्रमंडलीय…

12 hours ago
  • समाचार

बन्ना के संरक्षण में चल रहे आपराधिक गिरोह आपस में ही भिड़ने लगेः सरयू राय

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायस सरयू राय ने कहा है कि…

12 hours ago