बोलानी थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव, सेल आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी

By Sanjana Das

Published :

Follow
बोलानी थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव, सेल आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल : बोलानी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक बार फिर सेल आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार चोरों ने डब्ल्यू-442 क्वार्टर में रहने वाले डीएवी विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार जेना के घर को निशाना बनाया।

यह भी पढे : रांची-जमशेदपुर सफर होगा आसान, NH-33 के लिए ₹214.79 करोड़ मंजूर

मिली जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को शिक्षक दीपक कुमार जेना अपने आवास पर ताला लगाकर बोलानी से घटगांव गए थे। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटे और घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे, तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी खुली थी और उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने की एक अंगूठी गायब थी।

Sunrise Enclave

जांच में पता चला कि चोरों ने घर के पीछे वाले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। चोरी की जानकारी मिलते ही दीपक कुमार जेना ने तत्काल बोलानी पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद बोलानी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन करने के साथ चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सेल आवासीय कॉलोनी के लोगों में भी चिंता का माहौल है।

अब देखना होगा कि बोलानी पुलिस इस मामले में आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी की वारदात का खुलासा कर पाती है या नहीं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---