Advertisement 2

पंचायत चुनाव में इस बार चार रंगों के होंगे मतपत्र

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्रिस्तरीय चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत वार्ड सदस्य के पद पर चुनाव होना है। इस बार ईवीएम से नहीं, बल्कि बैलेट पेपर पर चुनाव होगा। सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर होंगे। मुखिया पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा, जबकि वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। इसके अलावे पंचायत सदस्य के लिए हल्के हरा रंग का और जिला परिषद सदस्य के लिए हल्के पीला रंग का मतपत्र होगा।

ये भी पढे : मॉनसून ने केरलम में दी दस्तक, यहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी

अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण लागू करने की तैयारी भी तेज हो गई है। इसके लिए पंचायती राज विभाग पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से ट्रिपल टेस्ट कराएगा, जिसके अगले महीने जुलाई से शुरू होने की संभावना है। यह ट्रिपल टेस्ट अगले साल अप्रैल-मई में संभावित पंचायत चुनावों के लिए पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-1 और ओबीसी-2) और ओबीसी महिलाओं की सीटों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षित करने का आधार बनेगा। इस प्रक्रिया को गति देने के लिए आयोग में मैनपावर बढ़ाया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version