---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

बर्मामाइंस से भी बुक होगी महिला व दिव्यांग की टिकट

By Riya Kumari

Published :

Follow
बर्मामाइंस से भी बुक होगी महिला व दिव्यांग की टिकट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस काउंटर से जल्द ही महिला, दिव्यांग और सीनियर सिटीजन की टिकट भी बुक हो सकेगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के आदेश पर 3 जुलाई से बर्मामाइंस गेट पर करंट टिकट की सुविधा शुरू की गई है। फिलहाल यहां से रोज 10-12 यात्री करंट टिकट बुक करा रहे हैं।

यह भी पढे : सरकारी राशि गबन में दो राइस मिल संचालक पर केस

महिला, दिव्यांग और सीनियर सिटीजन की टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद बुकिंग की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस व्यवस्था से यात्रियों को एक गेट से दूसरे गेट तक टिकट काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वर्तमान में टाटानगर स्टेशन पर आरक्षित टिकट बुकिंग की दोहरी व्यवस्था है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।

रेलवे में दुलाई व लोडिंग बढ़ने से राजस्व में वृद्धि

दपू रेलवे जोन ने वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में डुलाई और लोडिंग के मामले में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान कुल 53.06 मिलियन टन माल की ढुलाई हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.51 प्रतिशत अधिक है। कोयला लोडिंग में 17.6 प्रतिशत, कुल लोडिंग में 18.22 प्रतिशत और आयरन ओर लोडिंग में 3.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राजस्व के मामले में भी सुधार हुआ। फ्रेट लोडिंग से कुल 4,539 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष से 1.10 प्रतिशत अधिक है। कोयला ट्रैफिक से 1,426 करोड़ रुपये (1.2% बढ़ोतरी), स्टील से 810 करोड़ रुपये (13.19% बढ़ोतरी) का राजस्व मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version