Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

I-PAC Raid रेड के बाद कोलकाता ईडी दफ्तर पर सख्त सुरक्षा, रैफ रिजर्व में तैनात

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Tight security at Kolkata ED office after I-PAC raid
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: कोलकाता I-PAC से जुड़ी छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में मौजूद ईडी दफ्तर की जिम्मेदारी अब पूरी तरह केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के हाथ में है। हालात को देखते हुए सीआरपीएफ के साथ जमशेदपुर से रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की एक कंपनी भी पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है, जिसे फिलहाल राजारहाट स्थित सीआरपीएफ कैंप में रिजर्व रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इसे तुरंत तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विवेकानंद का सपना तभी पूरा होगा जब युवा खुद को और समाज को मजबूत बनाएंगे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सूत्रों के मुताबिक, हाल की छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी के काम में बाधा पहुंची थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नई सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है ताकि भविष्य में किसी भी कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह के तनाव या हिंसा की स्थिति में भी रैफ को मौके पर भेजा जा सकेगा। रैफ के पास विशेष वाहन और आधुनिक उपकरण मौजूद हैं।

ईडी दफ्तर में कई अहम और गोपनीय दस्तावेज रखे होने के कारण सुरक्षा और सख्त की गई है। सीजीओ कॉम्प्लेक्स के दोनों प्रवेश द्वारों पर केंद्रीय बल के छह-छह जवान, यानी कुल 12 कर्मी तैनात किए गए हैं। हाल ही में ईडी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद निजी सुरक्षा हटाकर अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator