Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

आज दिल्ली की सड़के बिहार में लालू यादव के जमाने की सड़कों की याद दिला रही हैं -वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आज दिल्ली की सड़के बिहार में लालू यादव के जमाने की
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दस साल सड़कों को बर्बाद करने वाले, कोई रखरखाव ना करने वाले चुनाव अधिसूचना से लगभग 10 हफ्ते पहले जाग कर सड़कें गढ्ढा मुक्त करने के दावे कर रहे हैं। यह लोक निर्माण विभाग जिसका काम था सड़कें ठीक रखना वह कभी लम्बे समय तक केजरीवाल सरकार के सबसे भ्रष्ट चेहरे सत्येंद्र जैन की जागिर रहा और फिर उनके लक्ष्मण मनीष सिसोदिया पर तो अब एक साल से केजरीवाल सिसोदिया के इशारे पर चलने वाली मंत्री आतिशी मार्लेना पर रहा जो अब मुख्य मंत्री हैं।

यह भी पढ़े : देश में बढ़ रही बेरोज़गारी, मेरे लिए एक बहुत गंभीर और संवेदनशील विषय है – राहुल गांधी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सच तो यह है दिल्ली की सड़कों के दिल्ली वालों के चार बड़े दोषी हैं -केजरीवाल, जैन, सिसोदिया एवं मार्लेना और आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली वाले इनको पूरी तरह नाकार देंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली की सड़कों को बर्बाद करने में दिल्ली जल बोर्ड एवं लोक निर्माण विभाग के सीवर एवं नालों की सफाई ना करने का भ्रष्टाचार भी दोषी है जिस कारण दिल्ली की सड़कों पर हर वर्ष भारी जलजमाव होता रहा है और सड़की ना सिर्फ खराब हुईं बल्कि खोखली हो कर दिल्ली भर में धंसी भी।

आज दिल्ली की सड़के बिहार में लालू यादव के जमाने की सड़कों की याद दिला रही हैं।

सचदेवा ने कहा है की अब आतिशी मार्लेना एवं उनके मंत्री जितनी मर्जी इंस्पेक्शन नौटंकी कर लें, थोड़ी बहुत सड़कों की लीपा पोती कर लें पर दिल्ली की जनता अब माफ नही करेगी और मार्लेना सरकार को केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता की सज़ा देगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator