March 27, 2025 1:05 pm

केजरीवाल के शासन में आज दिल्ली की सड़कों का वो हाल है जो 1990-97 के बीच लालू यादव के राज में पटना की सड़कों का था -वीरेन्द्र सचदेवा

वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार के 10 साल में दिल्ली विकास कार्यों एवं सामान्य इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव में लगभग 4 दशक पीछे चली गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है अजीब विडम्बना है की साढे 9 साल के शासन में केजरीवाल ने दिल्ली का विकास ठप्प कर सड़कों को बदहाल कर डाला पर कभी कोई निरिक्षण नही किया और आज झेंप मिटाने के लिए मुख्य मंत्री सुश्री आतिशी के साथ निरिक्षण नौटंकी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : केजरीवाल का RSS प्रमुख भागवत को लेटर, 5 सवाल पूछे:क्या BJP का सरकारें गिराना सही, मोदी 75 की उम्र के बाद रिटायर होंगे

सचदेवा ने कहा है अरविंद केजरीवाल की पूरी राजनीतिक यात्रा बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू यादव की ही तरह है, 1977 से 1990 के बीच लालू यादव ने बिहार में परिवर्तन का सपना बेचा और 1990 में सत्ता में आते ही बिहार को आराजकता एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अपने प्रेरणा स्रोत लालू यादव की ही तरह अरविंद केजरीवाल ने 2007 से 2013 तक दिल्ली की जनता को खूब गुमराह किया और उसके बाद सत्ता में आये तो दिल्ली को आराजकता, भ्रष्टाचार में धकेल दिया, प्रशासन एवं विकास ठप्प कर दिये।

आज दिल्ली की सड़कों, फ्लाईओवर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार सब की दुर्दशा देखते बनती है। अरविंद केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता भ्रष्टाचार का परिणाम है की देश की राजधानी में इस वर्ष के मानसून में जलजमाव एवं बिजली करंट जैसे मामूली कारणों से लगभग 50 लोगों की अप्राकृतिक कारणों से मौत हुई।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यह कहना अतिशयोक्ति ना होगा की केजरीवाल के शासन में आज दिल्ली की सड़कों का वो हाल है जो कभी 1990-97 के बीच लालू यादव के राज में पटना और बिहार की सड़कों का था। आज दिल्ली के हर क्षेत्र में ऐसी सड़कें देखने को मिल रही हैं जिन्हे देख कर लोग कहते हैं की सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें हैं। केजरीवाल एवं आतिशी सरकार ने दिल्ली को गत 10 साल में दिल्ली को तबाह कर दिया हैं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने