---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: मालवाहक वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कुनाबेड़ा स्थित झारखंड होटल के समीप सोमवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

यह भी पढे : झारखंड शिक्षक नियुक्ति: किसी को जॉइनिंग के अगले दिन मिली रिटायरमेंट, तो किसी को सेवानिवृत्ति के बाद मिला नियुक्ति पत्र

मृतका की पहचान बांधडीह गांव निवासी सुनीता महतो (42) के रूप में हुई है। वहीं घायल उनके पति परमेश्वर महतो हैं, जिनका कुनाबेड़ा स्थित जीवनदीप अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दंपती बाइक से शोभापुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एलपीडी 709 मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनीता महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई तथा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मृतका का शव घटनास्थल पर ही था और पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी।

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त एलपीडी 709 मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version