---Advertisement---

रेल सेवाएँ रद्द: तकनीकी कारणों से तीन दिनों तक कई मेमू व यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

By Muskan Thakur

Published :

Follow
रेल सेवाएँ रद्द तकनीकी कारणों से तीन (1)

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रविवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से 24 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक टाटानगर सहित राउरकेला, बोकारो, झारसुगुड़ा, संबलपुर, ब्रह्मपुड़ी, चक्रधरपुर, गोवा और अन्य रूटों पर चलने वाली कई मेमू और यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। अचानक हुई इस तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अग्रिम रूप से यह निर्णय लिया है ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

ये भी पढे : जल संरक्षण सम्मान में चमकीं IAS बहनें: टीना और रिया डाबी दोनों को राष्ट्रपति का सम्मान

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से टाटानगर–राउरकेला, टाटानगर–बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर–गुवा, चक्रधरपुर–राउरकेला, राउरकेला–झारसुगुड़ा, झारसुगुड़ा–संबलपुर, टाटानगर–बराजमदा, टाटानगर–चंद्रपुरा, टाटानगर–हटिया एवं हटिया–टाटानगर खंड की कई महत्वपूर्ण मेमू सेवाएँ शामिल हैं। कई ट्रेनों को लगातार तीन दिनों तक रद्द किया गया है, वहीं कुछ सेवाएँ दो दिन तक ही प्रभावित रहेंगी।

रद्द की गई प्रमुख सेवाएँ (यात्रा की तिथि के अनुसार):

– 68044/68043 (राउरकेला–टाटानगर–राउरकेला): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68133/68134 (टाटानगर–बनामुंडी–टाटानगर): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68135/68136 (टाटानगर–बनामुंडी–टाटानगर): 25 और 26 नवंबर

– 68129/68130 (टाटानगर–बनामुंडी–टाटानगर): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68003/68004 (टाटानगर–गुवा–टाटानगर): 25 और 26 नवंबर

– 68025/68026 (चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर): 25 और 26 नवंबर

– 68029/68030 (राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68033/68034 (झारसुगुड़ा–संबलपुर–झारसुगुड़ा): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68125/68126 (टाटानगर–बराजमदा): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68085/68086 (टाटानगर–बरकाकाना–टाटानगर): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68125/68126 (टाटानगर–बराजमदा): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68085/68086 (टाटानगर–बरकाकाना–टाटानगर): 25, 26 और 27 नवंबर

– 68127/68128 (चाकुलिया–टाटानगर–चाकुलिया): 26 और 27 नवंबर

– 68137 (टाटानगर–चिबासा): 24, 25 और 26 नवंबर

– 68138 (चिबासा–टाटानगर): 25, 26 और 27 नवंबर

– 58151/58152 (बरमपुर–बिस्रा–बरमपुर): 25 और 26 नवंबर

– 58659 (हटिया–राउरकेला): 25 और 26 नवंबर

– 58660 (राउरकेला–हटिया): 26 और 27 नवंबर

– 68035 (टाटानगर–हटिया): 26 और 27 नवंबर

– 68036 (हटिया–टाटानगर): 25 और 26 नवंबर

– 68023/68024 (झामको–पुरुलिया–झामको): 25, 26 और 27 नवंबर

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---