January 22, 2025 5:42 pm

ट्रेनी पायलट का शव चांडिल डैम में मिला, विमान की खोज जारी

ट्रेनी पायलट का शव चांडिल डैम में मिला, विमान की खोज जारी

सोशल संवाद /जमशेदपुर :  चांडिल डैम में आज सुबह ट्रेनी  पायलट सुब्रोदीप दत्ता का शव मिल गया। वहीं कैप्टन जीत शत्रु आनंद अब भी लापता है, उनकी खोज जारी है। नेवी की एक टीम भी लापता कैप्टन और ट्रेनी एयरक्राफ्ट ‘Cessna 152’ को खोजने में जुट गई है। बीते कल भी पूरे दिन NDRF की टीम चांडिल डैम में एयरक्राफ्ट और दोनों पायलटो की खोज में जुटी रही। लेकिन कामयाबी हासिल नहीं कर पाये। बारिश की वजह से पानी मटमैला हो गया। जिससे विजिबिलिटी घट गई थी। बीती देर रात नेवी की टीम विशेष विमान से रांची पहुंची।

यह भी पढ़े : स्थानीय क्षेत्रवासियों के प्रयास से गौ तसकर गिरफ्तार, सैकड़ो गायों को कंटेनर मे लोड कर ले जा रहा था अन्य राज्य

यहां याद दिला दें कि बीते 20 अगस्त से रहस्यमय ढंग से गायब ट्रेनी एयरक्राफ्ट ‘Cessna 152’ को खोजा जा रहा है। कैप्टन जीत शत्रु आनंद ने आदित्यपुर के सुबोदीप दत्ता को ट्रेनिंग देने के लिये विमान टेक ऑफ किया था। कैप्टन आनंद पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में मीठापुर पुरेंदरपुर गांव के रहने वाले हैं। टू सीटर इस ट्रेनी विमान को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया गया था।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण