Advertisement 2

रांची से पटना का सफर होगा अब और भी आसान जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रांची और पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि ये वाली वंदेभारत एक्सप्रेस स्लीपर नहीं होगी। क्योंकि रेलमंत्रालय द्वारा निर्धारित किया गया है कि 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी चलने वाले को तीसरे चरण में निर्मित स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस मिलेगी। इसलिए सप्ष्ट हो गया है कि रांची को चेयरकार-एक्जिक्यूटिव क्लास वाली वंदेभारत मिलेगी।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि तीन प्रकार के वंदेभारत के कोच बनाया जा रहा है, जिसमें चेयरकार वंदेभारत, मेट्रो वंदेभारत और स्लीपर वंदेभारत शामिल है। 100 किलोमीटर से कम दूरी के लिए मेट्रो वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी।

500 किलोमीटर से कम दूरी के लिए चेयरकार वाली वंदेभारत एक्सप्रेस और 500 से ज्यादा के लिए स्लीपर वाली वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि जून माह के अंत तक सभी राजधानी को वंदेभारत एक्सप्रेस मुहैया करवा दी जाए।

पहले सिर्फ चेन्नई में वंदेभारत का कोच निर्माण हो रहा था, परंतु अब रायबरेली और नाथुर में भी वंदेभारत का रैक निर्माण कराया जा रहा है। इसलिए झारखंड-रांची सहित बिहार-पटना के लिए चलने वाली वंदेभारत का रैक नाथुर या रायबरेली से आएगा। दूसरी ओर रांची और हावड़ा के बीच भी चेयरकार वाली वंदेभारत एक्सप्रेस चलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version