Dr Abhishek Child Care

दारू के हरली में बस और बाइक पर गिरा पेड़, हादसे में बाइक चालक घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
दारू के हरली में बस और बाइक पर गिरा पेड़, हादसे में बाइक चालक घायल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दारू (हजारीबाग): दारू प्रखंड के हरली गांव में बारिश के कारण सड़क किनारे का एक पेड़ अचानक बस और मोटरसाइकिल पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक इंद्रदेव रजक, पिता बद्री रजक, ग्राम एवं थाना टाटीझरिया, हजारीबाग के हाथ में चोट आई। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें लगीं, जबकि बाकी लोग सुरक्षित रहे।

यह भी पढे : Sonari Marine Drive Accident: परीक्षा का तनाव कम करने निकले थे 4 दोस्त, सोनारी मरीन ड्राइव पर दर्दनाक अंत

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल इंद्रदेव रजक को थाना की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।

बस पर गिरा पेड़, सड़क पर लगा जाम

बताया गया कि हजारीबाग से धनबाद जा रही रैयन बस पर भी पेड़ गिर गया था। पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।

दारू थाना पुलिस ने स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया। पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने के साथ ही सड़क पर लगे जाम को भी जल्द हटाया जा सका।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version