---Advertisement---

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026: सरायकेला-खरसावां के 20 पंचायतों में लगे लाभुक संतृप्तिकरण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

By Riya Kumari

Published :

Follow
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026: सरायकेला-खरसावां के 20 पंचायतों में लगे लाभुक संतृप्तिकरण शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावां: जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के 9 प्रखंडों के 20 पंचायतों में विशेष लाभुक संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतिम दिन आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

यह भी पढे : चाईबासा में सघन वाहन जांच अभियान, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

शिविरों में स्वास्थ्य जांच, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन की ओर से दस्तावेज सत्यापन के साथ आवेदन भी लिए गए और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को तत्काल राहत प्रदान की गई।

इन पंचायतों में लगाए गए शिविर

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर और मोहितपुर, खरसावां के बिटापुर और जोजोडीह, कुचाई के गोमियाडीह और रुगुडीह, राजनगर के गम्हरिया, जोमबानी और गेंगेरुली, गम्हरिया प्रखंड के नुवागढ़, डुडरा और जयकान, चांडिल के आसनबनी और तामुलिया, नीमडीह के चेलियामा, ईचागढ़ के लेपाटांड़ और साड़ी तथा कुकड़ू के जानुम और पारगामा पंचायतों में शिविर लगाए गए।

ऑन द स्पॉट निष्पादन से लोगों को मिली राहत

शिविरों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार:

  • राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में 107 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 65 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
  • गेंगेरुली पंचायत में 134 में से 100 मामलों का तत्काल समाधान हुआ।
  • जोमबानी पंचायत में 117 में से 78 मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया।
  • सरायकेला के ईटाकुदर पंचायत में 144 में से 96 और मोहितपुर में 119 में से 85 मामलों का समाधान तत्काल किया गया।
  • खरसावां के जोजोडीह पंचायत में 82 में से 46 तथा बिटापुर में 77 में से 61 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

इसके अलावा अन्य पंचायतों में भी विभिन्न योजनाओं से जुड़े सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कार्रवाई की गई।

PVTG समुदायों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

जिला प्रशासन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ना है, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायतों में आयोजित शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट