मधुसूदन विद्यालय में संस्थापक स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

By Riya Kumari

Published :

Follow
मधुसूदन विद्यालय में संस्थापक स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया में विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय परिवार और परिजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. श्याम सुंदर महतो की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

ये भी पढे : https://socialsamvad.com/rg-kar-case-suvendu-adhikari-calls-for-a-fresh/

इसके बाद ‘बड़ी मैम’ द्रौपदी महतो ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. महतो को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद राम, सचिव लक्ष्मण महतो, सह-सचिव गणेश्वर महतो और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो सहित सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के चेयरमैन बी.के. हिंदवार, प्राचार्य श्री के. नागराजू, उप-प्राचार्य श्री वसंत कुमार महतो, उप-प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्व. श्याम सुंदर महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सोसाइटी के सचिव लक्ष्मण महतो ने स्व. एस.एस. महतो के साथ बिताए अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए मधुसूदन संस्था को लगातार आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो ने कहा कि स्व. एस.एस. महतो द्वारा स्थापित संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का कर्तव्य और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्व. श्याम सुंदर महतो के पूर्व शिष्य जेनाराम पूर्ति ने भी उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. महतो के आदर्श, विचार और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. श्याम सुंदर महतो के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version