---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

टीएसटीएसएल : आईटीआई अप्रेंटिसशिप को निकली बहाली

By Riya Kumari

Published :

Follow
टीएसटीएसएल : आईटीआई अप्रेंटिसशिप को निकली बहाली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (टीएसटीएसएल) में आईटीआई अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए बुधवार को बहाली निकाली गई। यह बहाली टाटा स्टील के कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों के बच्चों और रजिस्टर्ड रिश्तेदारों के लिए है।

यह भी पढे : एमजीएम में 3 एसी लगेंगे मरीजों को मिलेगी राहत

आवेदन के लिए फिटर, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। साथ ही मैट्रिक में अंग्रेजी अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। एडमिट कार्ड 29 जून को जारी होगा। लिखित परीक्षा 3 जुलाई से 5 जुलाई के बीच होगी। आवेदन के लिए आवेदक की आयु 1 जून 2004 से 1 जून 2008 के बीच होनी चाहिए।

वहीं, एससी-एसटी के लिए 1 जून 2002 से 1 जून 2008, कर्मचारियों के बच्चों के लिए 1 जून 2001 से 1 जून 2008 और रजिस्टर्ड रिलेशन के लिए 1 जून 1996 से 1 जून 2008 तक आयु सीमा रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें 12 महीने सामान्य और 3 महीने स्पेशल ट्रेनिंग शामिल है। ट्रेनिंग के दौरान 10,560 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version