Dr Abhishek Child Care

सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर में विद्याभारती अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्म राव का दो दिवसीय प्रवास संपन्न

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर में विद्याभारती अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्म राव का दो दिवसीय प्रवास संपन्न
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में विद्याभारती के अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्म राव तथा जमशेदपुर विभाग सह प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू का दो दिवसीय प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रेरणादायी कार्यक्रमों और बैठकों का आयोजन किया गया।

यह भी पढे : रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान तेज, 17 से 19 मई तक विभिन्न स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

आचार्यों और विद्यार्थियों के साथ हुआ संवाद

प्रवास के दौरान अतिथियों ने विद्यालय के आचार्य, आचार्या, संघ प्रतिनिधियों, प्राचार्य और उपप्रधानाचार्य के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसके अलावा छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों और छात्रावास के आचार्यों से भी संवाद स्थापित कर उनका मार्गदर्शन किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा के महत्व को समझाते हुए सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

वंदना सभा में राष्ट्रभक्ति का संदेश

15 मई को आयोजित विद्यालय की प्रातः वंदना सभा में ब्रह्म राव और ब्रेन कुमार टुडू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और संस्कारयुक्त जीवन जीने का संदेश दिया।

उन्होंने अपने संबोधन में झारखंड के वीर क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रयास किया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार किया।

विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

विद्यालय के प्राचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया और उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतिथियों का मार्गदर्शन विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

विद्यार्थियों में बढ़ा उत्साह

विद्यालय परिवार के अनुसार यह प्रवास विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन के लिए गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय रहा। अतिथियों के विचारों और मार्गदर्शन से विद्यालय में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और संस्कारयुक्त शिक्षा के प्रति नई जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version