---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

UIDAI का नया Aadhaar App लॉन्च, 1 जुलाई से mAadhaar ऐप हुआ बंद; जानें नए फीचर्स और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

By Riya Kumari

Published :

Follow
UIDAI का नया Aadhaar App लॉन्च, 1 जुलाई से mAadhaar ऐप हुआ बंद; जानें नए फीचर्स और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 1 जुलाई 2026 से पुराने माधार App को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। अब सभी यूजर्स को नए Aadhaar App पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। नया ऐप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और कई नए डिजिटल फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढे : ATF Price Cut: 1 जुलाई से जेट फ्यूल हुआ सस्ता, क्या अब कम होगा हवाई किराया? जानिए नए रेट

क्या पुराने माधार ऐप का डेटा डिलीट हो जाएगा?

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि माधार ऐप बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपका आधार डेटा या आधार नंबर डिलीट हो जाएगा। आधार की पूरी जानकारी UIDAI के सुरक्षित डेटाबेस में रहेगी। नया ऐप केवल आधार सेवाओं का नया प्लेटफॉर्म है, जिस पर यूजर्स को दोबारा रजिस्टर करना होगा।

नए आधार App के प्रमुख फीचर्स

नए आधार App में कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • Face Authentication आधारित लॉगिन
  • एक क्लिक में Biometric Lock/Unlock
  • QR Code के जरिए सुरक्षित Aadhaar Sharing
  • e-Aadhaar डाउनलोड की सुविधा
  • Authentication History देखने का विकल्प
  • Aadhaar Seva Kendra की ऑनलाइन Appointment Booking
  • Consent-based Data Sharing से बेहतर प्राइवेसी

नए आधार App में कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

नया ऐप डाउनलोड करने के बाद इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  2. 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  3. Terms & Conditions स्वीकार करें।
  4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन करें।
  5. Face Authentication पूरा करें।
  6. 6 अंकों का PIN सेट करें।
  7. इसके बाद आप सभी आधार सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

क्यों बंद किया गया mAadhaar App?

UIDAI के अनुसार, नए आधार App का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर सुरक्षा, आसान डिजिटल पहचान सत्यापन और अधिक सुविधाजनक अनुभव उपलब्ध कराना है। इसलिए पुराने mAadhaar ऐप को रिटायर कर नई तकनीक वाले ऐप को लागू किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version