Dr Abhishek Child Care

आखिरकार मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए : सुधीर कुमार पप्पू

By Riya Kumari

Published :

Follow
आखिरकार मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए : सुधीर कुमार पप्पू
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक एवं शहर के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आखिरकार मोदी सरकार को छात्र आंदोलन के सामने घुटने टेकने पड़े। उन्होंने कहा कि जब सरकार के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा, तब धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

यह भी पढे : नासिक में बाढ़ जैसे हालात, गोदावरी नदी खतरे के निशान के पार, रामकुंड के मंदिर जलमग्न

उन्होंने दावा किया कि छात्र आंदोलन अब पूरे देश में फैल चुका है। उनके अनुसार, छात्रों पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद मोदी सरकार आंदोलन से भयभीत है। उन्होंने कहा कि अब छात्रों के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। यदि आंदोलन इसी प्रकार जारी रहा, तो उन्हें भी इस्तीफा देना पड़ सकता है।

सुधीर कुमार पप्पू ने आगे कहा कि यह आंदोलन जेपी आंदोलन से भी बड़ा स्वरूप ग्रहण कर चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेता, मंत्री और अन्य पदाधिकारी अपने वाहनों से पार्टी के झंडे हटा रहे हैं, क्योंकि छात्र उनका विरोध कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator