Advertisement 2

यूपीएससी एनडीए और एनए 2 परीक्षा शेड्यूल जारी, 406 पद पर मांगे गए आवेदन

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद, डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर परीक्षा तिथि का नोटिफिकेशन अपलोड किया है.

आयोग के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में होगी.

  • पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

गणित का पेपर 300 अंकों का होगा, जबकि सामान्य योग्यता (General Ability Test) का प्रश्नपत्र 600 अंकों का होगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो 900 अंकों का होगा.

इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवारों को कैलकुलेटर, गणितीय सारणी या लॉग टेबल का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी. किसी भी अभ्यर्थी को लेखक की मदद लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इस बार NDA और NA 2 परीक्षा के जरिए कुल 406 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सफल उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून, वायु सेना अकादमी हैदराबाद, भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई समेत अन्य रक्षा संस्थानों में दाखिला मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version