27 को पीपुल्स एकेडमी में सभी प्रधानाचार्यों की आवश्यक बैठक

By Riya Kumari

Published :

Follow
27 को पीपुल्स एकेडमी में सभी प्रधानाचार्यों की आवश्यक बैठक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त खामियों को चिन्हित कर उसका समाधान खोजने के उद्देश्य से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर आगामी 6 सितंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ शीर्षक से आयोजित इस सेमिनार को सफल बनाने के लिए आगामी 27 अगस्त को न्यू बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी में शहर के प्रधानाचार्यों की बैठक आहूत की गई है।

यह भी पढे : Bihar BPSC TRE-4 Protest: नेगेटिव मार्किंग और PT हटाने की मांग, पटना में छात्रों पर वाटर कैनन

विधायक सरयू राय ने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि 27 अगस्त की बैठक में सभी प्रधानाचार्यों से कहा जाएगा कि वे अपने विद्यालय से एक योग्य शिक्षक का चुनाव कर उनका नाम दें। उन्हें 6 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें विद्यालय सर्वेक्षण फार्म भी भेजा गया है। वह इन्हें भर कर 27 की बैठक में लाएंगे ताकि यह पता चल सके कि किस विद्यालय में भवन, बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा की स्थिति क्या है। जहां-जहां कमियां दिखेंगी, उन पर चर्चा की जाएगी।
सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों की इन्फ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाई-लिखाई, शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों की संख्या एवं अन्य जरूरी मुद्दों से जुड़े सवाल सर्वे के लिए तैयार प्रश्नावली में शामिल किये गए हैं। उन प्रश्नों के जवाब के आधार पर स्कूलों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानाचार्यों से 27 अगस्त की बैठक में बातचीत करके भी वस्तुस्थिति को जानने का प्रयास किया जाएगा और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। श्री राय ने 27 अगस्त की बैठक को अहम बताते हुए सभी प्रधानाचार्यों से इसमें अपराह्न 3 बजे तक अवश्य ही भाग लेने की अपील की है।
गौरतलब है कि 6 सितंबर की सुबह 9.30 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सेमिनार हेतु पंजीकरण शुरु हो जाएगा। उद्घाटन सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र प्राथमिक विद्यालयों के नाम रहेगा जो सुबह 11.30 से 12.30 तक चलेगा। दूसरा सत्र माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध होगा जो दोपहर 12.30 से डेढ़ बजे तक चलेगा। तीसरा सत्र दोपहर 2.30 से 3.30 तक चलेगा जो उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को समर्पित रहेगा। चौथा सत्र दोपहर 3.30 से साढ़े चार बजे तक चलेगा जिसमें छात्र आंदोलन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा। सेमिनार के संबंध में जमशेदपुर के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों-कॉलेजों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। सेमिनार में विविध विषयों पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किये जाएंगे।
मंगलवार को हुई बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, आशुतोष राय, डॉ. अनीता शर्मा, चंद्रदीप पांडेय, एसपी सिंह, पवन सिंह, विकास सिंह, श्रीमन त्रिगुण, कृष्ण कुमार, नवनीत सिंह, आदित्य मुखर्जी, विनीत आदि मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version