January 22, 2025 3:39 am

वास्तु के अनुसार इन पौधों को लगाने से होती है तरक्की और समृद्धि

सोशल संवाद / डेस्क : वास्तु शास्त्र में बताई गयी सारी बातों का ध्यान रखा जाय तो हर तरह के समस्या का समाधान संभव है।  चाहे  आप के घर में आर्थिक स्थिति मजबूत ना हो, आपस में झगड़े हो या फिर मानसिक सुख का आभाव हो। वास्तु शास्त्र के पास इन सबको मिटाने का उपाय है। 

आप सब अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग सामग्रियों का उपयोग अवश्य करते होंगे । उनमे से सबसे अची चीज़ पेड़ – पौधों को माना जाता है । घर में पेड़ लगाने से घर खुबसूरत तो दीखता है ही साथ ही घर का माहौल सकारात्मक  हो जाता है । और तो और  घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। लेकिन, आज हम कुछ ऐसे पेड़-पौधों की बात करने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु  के अनुसार घर में लगाना बेहद शुभ होता है। 

यह भी पढ़े : https://socialsamvad.com/where-to-keep-dustbin-according-to-vastu-shastra/

1. मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखने पर घर में सौभाग्य आता है। मनी प्लांट को अपने घर के गलियारे में लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। 

2. लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर की खुशबू बेहद आकर्षक होती है तथा यह तनाव को कम करने में मदद करता है। यह मन को शांति प्रदान करना है और तनाव को दूर करने में सहायता करता है। यह वास्तु पौधा सकारात्मकता लाता है और दिमाग को शांत करता है। 

3.अशोक वृक्ष

अशोक वृक्ष व्यक्ति के जीवन से कष्टों और दुखों को दूर करता है, जिससे समृद्धि आती है। इसलिए इसे बरामदे में लगाना चाहिए। अगर आपके पास जगह की कमी है, तो वास्तु के अनुसार आप अशोक के वृक्ष को अपने घर के आँगन में गमले में लगा सकते हैं। 

4 . शमी का पेड़

भगवान शिव की पूजा में शमी का पौधा विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। ऐसे में शमी का पेड़ होने से भगवान शिव की कृपा साधक पर बनी रहती है। साथ पौधे को घर में लगाने से सौभाग्य आकर्षित होता है, जिसके प्रभाव से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इस पौधे को घर में लगाने से शनि के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है।

5. अपराजिता का पौधा

अपराजिता का पौधा का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसे में इस पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी स्वयं घर में विराजमान रहती हैं, जिससे साधक को धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। साथ ही इस पौधे से परिवार को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

6 एलोवेरा 

वास्तु शास्त्र  में बताया गया है कि घर में एलोवेरा का पौधा होना बेहद फायदेमंद होता है। घर में लगाने से ऑक्सीजन लेवल बेहतर होता है। यह घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मकता के लिए एलोवेरा के पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण Keyboards पर QWERTY क्रम में क्यों रहते हैं अक्षर