Dr Abhishek Child Care

OTT रिलीज के लिए तैयार वरुण धवन की ‘भेड़िया’ और ऋतिक-सैफ स्टारर ‘विक्रम वेधा’, जानें कब और कहां देखें

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा के साथ ही वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया की ओटीटी रिलीज का इंतजार है। ऐसे में अब फैन्स के लिए गुड न्यूज आई है और दोनों फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है।

यह भी पढ़े – पुष्पा 2 का नया टीजर आया सामने टाइगर के सामने शॉल ओढ़े दिखे अल्लू अर्जुन

फिल्म भेड़िया भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन क्रिटिक्स ने फिल्म को पसंद किया था। वरुण धवन पहली बार कुछ ऐसा करते नजर आए थे। वहीं कृति सेनन संग उनकी कैमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया था। बता दें कि वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी स्टारर फिल्म भेड़िया, 21 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख पाएंगे।

एक और जहां भेड़िया की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है तो दूसरी ओर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा के ओटीटी प्रीमियर की भी डेट सामने आ गई है। इस फिल्म को आप 8 मई को जियो सिनेमा पर देख पाएंगे। बता दें कि भेड़िया और विक्रम वेधा के ओटीटी रिलीज का लंबे वक्त से दर्शकों को इंतजार था, जो अब पूरा हो गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version