---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

दुर्गापूजा से पहले फ्लाईओवर पर दौड़ेंगी गाड़ियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
दुर्गापूजा से पहले फ्लाईओवर पर दौड़ेंगी गाड़ियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दुर्गापूजा से पहले मानगो-साकची फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा। संभावना है कि कलश स्थापना के दिन इसका उद्घाटन भी हो जाए। इसमें करीब तीन महीने का समय है। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री आ सकते हैं। सबकुछ ठीक रहा तो इस बार मानगो वासियों को दुर्गापूजा घूमने के लिए जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। वे ब्लू बेल्स स्कूल के पास अपना वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ाकर हाथी-घोड़ा मंदिर से थोड़ा आगे साकची में उतर जाएंगे।

यह भी पढे : 2.85 लाख ‘मंईयां’ के खाते में भेजी गई राशि

साकची से मानगो आने वाले फ्लाईओवर के सिरे पर भी काम तेजी से चल रहा है। गांधी घाट के पास वाले मुहाने पर चल रहा काम दिख रहा है। फ्लाईओवर के निर्माण संबंधी कोई काम अब नदी के नीचे से नहीं बचा है। बरसात में नदी में बढ़ने वाले पानी को देखते हुए यह काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। अब फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से पर काम ही चल रहा है।

दूसरी ओर, डिमना रोड में ब्लू बेल्स स्कूल के सामने वाले सिरे पर भी स्लोप बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तो बारिश हो रही है, अन्यथा पहले छाई से गड्ढे को पाटकर उसपर पानी का छिड़काव कर रोलर चलाचलाकर उसे मजबूत किया जा रहा था। फिलहाल फ्लाईओवर के ऊपर किनारे-किनारे रेलिंग बनाने का काम चल रहा है। दूसरी ओर, बाहर से व्हाइट सीमेंट की परत भी चढ़ाई जा रही है, ताकि बाद में रंग रोगन किया जाए सके। अब तो पायल सिनेमा रोड वाले हिस्से में भी काम तेज किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version