Dr Abhishek Child Care

ट्रैफिक जांच में रुपये लेने का वीडियो वायरल, तीन निलंबित

By Riya Kumari

Published :

Follow
ट्रैफिक जांच में रुपये लेने का वीडियो वायरल, तीन निलंबित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गोपाल मैदान गोलचक्कर के पास ट्रैफिक वजांच के दौरान रुपये लेने का । वीडियो वायरल होने के बाद न पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मामले की जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद यातायात डीएसपी ने सहायक अवर निरीक्षक ललन कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को निलंबित कर दिया

यह भी पढे : जेवियर पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस और नेशनल पेरेंट्स डे पर देशभक्ति व पारिवारिक मूल्यों का संदेश
वायरल वीडियो की जांच बिष्टुपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार और यातायात डीएसपी ने की। थाना प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट यातायात डीएसपी को सौंपी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों के इस कृत्य से विभाग की छवि प्रभावित हुई है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
बताया जाता है कि जिले में नए एसएसपी के पदभार संभालने के बाद करीब 20 दिनों तक यातायात जांच अभियान बंद था। अभियान दोबारा शुरू होने के बाद ही यह वीडियो सामने आया। वीडियो में ट्रैफिक जांच के दौरान पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच लेन-देन जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। इसके बाद लोगों ने जांच अभियान की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा, लेकिन नियमों के उल्लंघन या वसूली की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version