Netflix पर छाई विजय सेतुपति की फिल्म ‘बत्था’, थिएटर में नहीं चला जादू, OTT पर बनी नंबर-1

By Riya Kumari

Published :

Follow
Netflix पर छाई विजय सेतुपति की फिल्म 'बत्था', थिएटर में नहीं चला जादू, OTT पर बनी नंबर-1

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘बत्था’ (Baththa) को OTT पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म प्लेटफॉर्म की टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है। फिल्म को हिंदी समेत पांच भाषाओं में स्ट्रीम किया जा रहा है।

यह भी पढे : TV Actor Anuj Thakur Death: 33 साल की उम्र में एक्टर का निधन, नींद में आया दौरा; मां जगाने पहुंचीं तो नहीं उठे

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 1986 के मद्रास की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विजय सेतुपति ने इसमें बत्थावाचलम उर्फ बत्था नाम के एक खतरनाक गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जिसका अपने इलाके में दबदबा है। कहानी में उस समय दिलचस्प मोड़ आता है, जब आठ साल का एक बच्चा शबरी गलती से गैंगस्टर को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है।

डर के कारण बच्चा उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। इसके बाद गैंगस्टर और बच्चे के बीच की अनोखी मुलाकात कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में हास्य के साथ भावनात्मक रिश्तों और इंसान के बदलते व्यवहार को भी दिखाया गया है।

29 अक्टूबर को Netflix पर हुई रिलीज

‘बत्था’ 1 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद फिल्म ने 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकता है।

विजय सेतुपति के साथ नजर आए ये कलाकार

फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा साई पृथ्वीराज, लिजोमोल जोस, संथी बालचंद्रन और अजय घोष अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन बालाजी थरनीथरन ने किया है। इससे पहले भी वह विजय सेतुपति के साथ फिल्में बना चुके हैं।

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप-10 फिल्मों में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। रिपोर्ट में इसकी IMDb रेटिंग 8.7 भी बताई गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version