सोशल संवाद /डेस्क : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 7.81 लाख मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि 2.62 लाख मतदाताओं का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इन मतदाताओं का सत्यापन जारी है और चुनाव आयोग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़े : पेपरलीक संशोधन बिल पर मंत्री वैष्णव ने जवाब नहीं दिया
आयोग के अनुसार, जिन मतदाताओं का पता नहीं चल रहा है या जो अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले हैं, उनके संबंध में स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही ऐसे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए भी कहा गया है। सत्यापन अभियान पूरा होने के बाद ही अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में शामिल रहें। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें और समय पर अपनी जानकारी अपडेट कराएं।









