Dr Abhishek Child Care

वोटिंग प्रतिशत में इस बार होगा इजाफा, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड : नीरज सिंह

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: जमशेदपुर में जैसे लोकसभा चुनाव का तारीख नजदीक आता जा रहा है वेसे ही माहौल और राजनीती के गलियारों में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है| एक तरफ कदावर नेता विधुत वरन महतो पुरजोर तरीके से जमीनी स्तर पर काम कर रहे है वहीँ उनके कार्यकर्त्ता संगठनात्मक तरीके से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस लिया है|

चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज गोविंदपुर मंडल के संपर्क कार्यालय और खाकरीपाड़ा शक्ति केंद्र में सभी बूथ अध्यक्ष, संयोजक और सह संयोजक के साथ झारखण्ड प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक और भाजपा नेता नीरज सिंह के अपने प्रवास के द्वारा मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक किया| इस बैठक में पश्चिम, उत्तर, दक्षिण के कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि राम मंदिर बनना देश के लिए उपलधि है जो कि बीते 500 साल से देश कि जनता बाट जो रहे थे हम भाग्यशाली है कि इस कार्यकाल के दौरान राम मंदिर का शुभ तोहफा जनता को मिला, साथ में उक्रेन युद्ध में छात्रो कि वापसी, आयुष्मान भारत योजना और तमाम भारत के लोकप्रिय योजनाओ के बारे में जिक्र किया| उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए भरोसा जताया कि इस बार हम और भी अच्छा करेंगे| अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर अच्छा तर्जुबा है जिसे हम होने वाले चुनाव में कार्यन्वित करेंगे, इस बार वोटिंग प्रतिशत को लेकर काम करना है और युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करना है|

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, मंडल के उपाध्यक्ष सुजीत महतो, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह और जुगनु वर्मा, जिला मंत्री पप्पु सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य बलराम सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य चन्द्रशेखर सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य विमल झा, मंडल महामंत्री सतीश सिंह के साथ साथ ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्तागण भी मोजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version