सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर बुधवार की शाम प्रबंधन और यूनियन के बीच सात साल के लिए समझौता हो गया। 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 के तक यह लागू होगा। ओएस ग्रेड के वेतन में न्यूनतम 18116 व अधिकतम 28414 रुपये वृद्धि हुई है।
यह भी पढे : गजट प्रकाशन बार कौंसिल के 22 निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा
समझौते में ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों के लिए 10 प्रतिशत एमजीबी मिला है, जबकि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में एमजीबी और फिटमेंट की वजह से न्यूनतम 16111 रुपये और अधिकतम 17944 रुपये की वृद्धि हुई है। एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू को यथावत 3 रुपये प्रति प्वाइंट वैल्यू ही रखा गया है।
पहली बार एनपीएस के लिए वेतन से प्रति माह 1000 रुपये की कटौती का भी प्रावधान किया गया है। समझौते के मुताबिक एनएस ग्रेड को बदला हुआ एफडीए 1-1-2025 के बाद शामिल होने वाले नए कर्मचारियों को 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से मिलता रहेगा।
इन भत्तों में हुई बढ़ोतरी:
कॉमन भत्तों में कुल वृद्धि 3225 रुपये प्रति माह, एक्टिंग अलाउंस, व्हीकल मेंटेनेंस अलाउंस में 75 से 80 रुपये प्रति माह, यूटिलिटी अलाउंस 550 से 800 रुपये प्रति माह, नाइट शिफ्ट अलाउंस 160 रुपये से 225 रुपये, एजुकेशन अलाउंस 600 से 1000 रुपये, मोबाइल और इंटरनेट अलाउंस 300 से 400 रुपये, पर्सनल अलाउंस 500 से 725 रुपये, टीपीआर में 600 रुपये की वृद्धि, सिक्योरिटी और फायर ब्रिगेड से जुड़े अलाउंस, नर्सिंग स्टाफ के लिए है। लॉन्ड्री और स्पेशल एसएनटीआई में इंस्ट्रक्टर/इंस्ट्रक्टर अलाउंस, सीनियर स्थानीय अदालत/सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों के लिए यात्रा भत्ता भी शामिल हैं।
1840 करोड़ रुपये मिले, एकमुश्त एरियर नवंबर में वेज रिवीजन समझौता से कंपनी पर 1840 करोड़ का भार पड़ेगा। इस बार भी सात वर्षों की अवधि के लिए हुए समझौते में 1840 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा 1200 करोड़ यानी कुल राशि का 65.2 प्रतिशत एनएस ग्रेड को और शेष 640 करोड़ यानी 34.8 प्रतिशत राशि का वितरण ओल्ड सीरीज के बीच किया गया है। एरियर की राशि का एकमुश्त भुगतान नवंबर में होगी। ओल्ड सीरीज के लिए एमजीबी 10 प्रतिशत दिया गया है। समझौते में इसे 1 जनवरी 2025 से ही प्रभावी माना गया है, लेकिन एरियर में इसका भुगतान 1 अप्रैल 2026 से दिखाया गया है। इस कारण कर्मचारियों को पंद्रह माह तक सिर्फ 5 प्रतिशत एमजीबी मिलेगा। इससे कर्मचारियों को एरियर में भारी नुकसान होगा।
ब्लू कॉलर के कर्मचारियों का इतना वेतन किसी भी कंपनी में नहीं मिलता : टीवी नरेंद्रन
टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर के बाद सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने बोर्ड रूम में संबोधन में कहा कि भारत में ब्लू कॉलर के कर्मचारियों का इतना वेतन किसी भी कंपनी में नहीं मिलता परिस्थिति में यह बहुत अच्छा समझौता है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि करीब 48 बैठकों के बाद काफी मशक्कत के बाद समझौता हो पाया। यह वर्ष 2019 के समझौते से काफी अच्छा है।










