समाचार

हम उत्साहित है, झारखंड में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : डा. अजय

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डा. अजय कुमार ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। उसका हम स्वागत करते है। चुनाव को लेकर हम तैयार हमारी कोशिश बेहतर करने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की बहुमत की सरकार बनेगी। हेमंत सोरेन ने बेहतर कार्य किया है। जनता मन बना चुकी है, वह इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत ने मईया सम्मान योजना की राशि की वृद्धि कर दी है अब प्रत्येक महिला को 2500 रुपया प्रति माह मिलेगा। जिसका लाभ हमें चुनाव में जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़े : Jharkhand Election Date: झारखंड की किस सीट पर कब होगी वोटिंग, जाने पूरा शेड्यूल

इसके अलावा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य सभी वर्गों के लिए भी बेहतर कार्य किए है। सर्वजन पेंशन एक बहुत बढ़िया योजना है जिसके तहत सभी वर्गों के लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वहीं हेमंत सरकार ने प्रदेश में वकीलों के कल्याण के लिए काम किया है।  जमशेदपुर में पहले चरण में चुनाव होगा इसके लिए हमारी तैयारी पूरी है। जनता का समर्थन मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि क्षेत्र की जनता का समर्थन एवं सहयोग मुझे मिलेगा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • राजनीति

क्रेडिटचोर बन गई है आम आदमी पार्टी- मनोज तिवारी

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा के पूर्व…

3 hours ago
  • राजनीति

JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट ; यह हो सकती है संभावित लिस्ट

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी भी…

3 hours ago
  • समाचार

अर्पण परिवार का कार्य अतुलनीय, ईश्वर इन्हें यश प्रदान करे : काले

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था 'अर्पण' द्वारा प्रत्येक वर्षों की…

8 hours ago
  • समाचार

विधायक निधि और जिला परिषद निधि से निर्मित 10 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न

सोशल संवाद / गोविंदपुर : गोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी की निधि से निर्मित हनुमान…

8 hours ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर मेें रतन टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अध्यक्षों और टाटा…

8 hours ago
  • राजनीति

दिनेश कुमार का बड़ा बयान: झारखंड में दो चरणों में चुनाव का स्वागत, कहा- बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, पूर्वी में लहरायेगा भाजपा का केसरिया ध्वज

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में…

8 hours ago