---Advertisement---

हम आशा करते हैं अब शीघ्र मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन की भूमिका साफ होकर इनकी गिरफ्तारी होगी – वीरेन्द्र सचदेवा

By Riya Kumari

Published :

Follow
We hope that soon the role of Manish Sisodia and Satyendra Jain

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज का दिन आम आदमी पार्टी एवं उसकी निवर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिल्ली वालों की लड़ाई में निर्णायक दिन है जब भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने शिक्षा एवं शिक्षा इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार के नाम पर क्लास रूम निर्माण में घोटाला करने के दोषी तत्कालीन मंत्रियों शरीर मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।

यह भी पढ़े : अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर लगे:लिखा- आतंक का साथी; लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पहुंचेंगे

2015 में सत्ता में आते ही तत्कालीन अरविंद केजरीवाल ने विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार एवं घोटालों की नींव रखनी शुरू कर दी थी और उस समय के भाजपा संगठन ने भी आवाज़ उठानी शुरू कर दी थी।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की 2015-16 में केजरीवाल सरकार ने स्कूलों में 12748 क्लास रूम बनाने के लिए रूपए 2892 करोड़ का बजट आवंटन कर डाला।

रूपए 2892 करोड़ की लागत से 12748 क्लास रूम के निर्माण आवंटन का मतलब था की केजरीवाल सरकार ने एक कमरे के निर्माण के लिए रूपए 24 लाख 86 हजार दिए जबकि सी.पी.डब्लू.डी. मैनयूल के हिसाब से यह लागत रूपए 5 लाख के आसपास बैठती है।

तत्कालीन भाजपा अध्यक्षों एवं संगठन ने इस घोटाले की पोल खोली और हमारे तीन पदाधिकारियों सर्व कपिल मिश्रा, हरीश खुराना एवं नीलकांत बख्शी ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा एवं लोकायुक्त में शिकायत भी दर्ज कराई। वह प्रारम्भिक जांच 7/8 वर् से दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग के अभाव में लटकी रही।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अपनी प्रारम्भिक जांच में ही स्पष्ट कर दिया है की क्लास रूम निर्माण के ठेके :

  1. बिना प्रोपर टेंडर प्रक्रिया पूरी करे आम आदमी पार्टी के राजनीतिक रूप से नजदीक ठेकेदारों को दिए गये।
  2. सेमी परमानेंट कमरों जिनकी आयु 30 वर्ष रहती है के टेंडर परमानेंट कमरों जिनकी आयु 75 वर्ष होती है के कांट्रैक्ट रेट पर दे दिए गये। साफ है भ्रष्टाचार यहीं से शुरू हो गया।
  3. किसी भी एक प्रोजेक्ट में क्लास रूम निर्माण का कार्य समय पर पूरा नही किया जिससे निर्माण लागत बढ़ी और उसकी स्वीकृति भी नियमों के पालन के बिना दे दी गई।
  4. 2022-23 में चीफ टेक्निकल एगजामिनर ने मुख्य सतर्कता आयुक्त को क्लास रूम घोटाले पर रिपोर्ट सौंप दी थी जिसे केजरीवाल सरकार ने कभी सार्वजनिक नही होने दिया।
  5. रूपए 42.50 करोड़ का एक निर्माण आदेश तो मंत्री महोदय ने बिना टेंडर ही जारी करवा दिया।
  6. सरकार एवं ठेकेदारों की सांठगांठ से 17% से 90% तक की लागत मूल्य वृद्धि रिकार्ड की गई जिस पर कहीं कोई संतोषजनक रिपोर्ट नही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की हम आशा करते हैं अब शीघ्र मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन की भूमिका साफ होकर इनकी गिरफ्तारी होगी। दिल्ली की जनता एवं भाजपा चाहते हैं की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा क्लास रूम घोटाले में मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन की भूमिका के साथ ही मुख्य मंत्री होने के नाते अरविंद केजरीवाल की भूमिका को भी जांचे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट