---Advertisement---

बंगाल एसआईआर की कहानी यहां दोहराने नहीं देंगे: सुप्रियो

By Riya Kumari

Published :

Follow
बंगाल एसआईआर की कहानी यहां दोहराने नहीं देंगे: सुप्रियो

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झामुमो ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह तरीके से 18 लाख वोटरों को केवल संदेह के कारण वोट देने से वंचित कर दिया, ऐसा झारखंड में होने नहीं देंगे। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पार्टी पूरी तरह से मुस्तैदी से एक-एक चीज पर बारीकी से नजर रखेगी। पश्चिम बंगाल की एसआईआर वाली कहानी को झारखंड में दोहराने नहीं देंगे।

यह भी पढे : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: अनिल कुमार महतो की लगातार तीसरी जीत, रचा इतिहास

उन्होंने कहा कि एक भी वोटर का नाम नहीं कटेगा और न ही एक भी फर्जी वोटर जुड़ने देंगे। सुप्रियो ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की चाल पूरी तरह से उजागर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन के जरिए भाजपा अपने कुटिल चाल के तहत बंगाल में चुनाव लड़ रही है। इस गठजोड़ को अब पूरा देश समझ चुका है। इसलिए, झारखंड में एसआईआर को लेकर झामुमो | पूरी तरह से सजग है।

घर की गणना करना चुनाव आयोग का काम नहीं

सुप्रियो ने कहा कि घर एवं मकान की गणना करने काम इलेक्शन कमीशन का नहीं, रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया का है। जनगणना के जरिए ही घर का पता लगाया जाता है। अब इलेक्शन कमीशन बताए कि वह घरों की गणना एसआईआर के जरिए क्यों करा रही है? इसके पीछे की मंशा इलेक्शन कमीशन देश की जनता के समक्ष रखे। एक ही काम दो-दो संस्थाएं नहीं करा सकती हैं। इसी में ही सारा खेल और राज छिपा है। इसके जरिए इलेक्शन कमीशन यह पता लगाएगी कि कौन सा घर किसको वोट देता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version