Dr Abhishek Child Care

मौसम ने ली करवट, बादल एवं बूंदाबांदी से लोगों को मिला राहत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली. जहां सुबह से आसमान में बादल छाये रहे. दोपहर 12 बजे के बाद जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में धूप छाव की स्थिति बनी रही. बादल छाये रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई. शुक्रवार को चतरा और लातेहार को छोड़ शेष जिलों में व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है. इसे लेकर राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान शुक्रवार को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगा.

1 जून से कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम – मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 1 जून से 4 जून वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान शनिवार को राज्य के गढ़वा और पलामू को छोड़ शेष जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 1 और 2 जून को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. वहीं 3 और 4 जून को उत्तर-पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में वज्रपात की संभावना है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version