सोशल संवाद / डेस्क : दुनियाभर में कई WhatsApp यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा, जब Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कई अकाउंट्स को रिव्यू के लिए डाल दिया। प्रभावित यूजर्स करीब 24 घंटे तक WhatsApp के फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए।
यह भी पढे : iPhone 15 Price Drop: Flipkart पर ₹50 हजार के करीब मिल रहा iPhone 15, बैंक ऑफर और एक्सचेंज से होगी बड़ी बचत
अचानक बंद हुआ WhatsApp एक्सेस
रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स के व्हाट्सप्प अकाउंट पर “Account in review” का मैसेज दिखाई दिया। इसके बाद चैट, कॉल और अन्य फीचर्स का इस्तेमाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया। भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत सोशल मीडिया पर की।
Meta ने क्यों किया अकाउंट रिव्यू?
व्हाट्सप्प समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों, स्पैम और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए अकाउंट्स की जांच करता है। हालांकि इस बार बड़ी संख्या में अकाउंट्स एक साथ रिव्यू में जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
Meta ने बताया कि कुछ अकाउंट गलती से भी फ्लैग हो सकते हैं और कंपनी ऐसे प्रभावित अकाउंट्स की जांच कर उन्हें बहाल करने की प्रक्रिया पर काम कर रही है।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
अचानक व्हाट्सप्प बंद होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी परेशानी साझा की। यूजर्स ने बताया कि बिना किसी चेतावनी के उनका अकाउंट रिव्यू में चला गया और उन्हें जरूरी मैसेजिंग सेवाओं से दूर रहना पड़ा।
WhatsApp अकाउंट लॉक होने पर क्या करें?
अगर आपका व्हाट्सप्प अकाउंट रिव्यू में चला जाता है तो:
- व्हाट्सप्प ऐप में दिए गए रिव्यू विकल्प से अपील करें।
- बार-बार लॉगिन करने की कोशिश न करें।
- किसी भी थर्ड पार्टी व्हाट्सप्प ऐप (जैसे WhatsApp Plus आदि) का इस्तेमाल न करें।
- WhatsApp के नियमों का पालन करें।
WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी बात
कंपनी का कहना है कि अकाउंट रिव्यू सिस्टम का उद्देश्य प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखना और गलत गतिविधियों को रोकना है। हालांकि बड़े स्तर पर हुए इस रिव्यू के बाद यूजर्स ने Meta से ज्यादा पारदर्शिता की मांग की है।









