---Advertisement---

WhatsApp New Feature: अब सेकंडों में पढ़ें सभी Unread Chats, जानिए कैसे करेगा काम

By Riya Kumari

Published :

Follow
WhatsApp New Feature अब सेकंडों में पढ़ें सभी Unread Chats, जानिए कैसे करेगा काम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। अब कंपनी एक ऐसे खास फीचर पर काम कर रही है, जिससे आप बिना पूरी चैट पढ़े ही सभी अनरीड मैसेज का सार (Summary) सेकंडों में देख सकेंगे।

यह भी पढे : New Technology AC: 24 घंटे चलाने पर भी कम बिजली बिल! जानिए कैसे काम करता है ये स्मार्ट AC

क्या है Unread Chat Summary फीचर?

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ कई अनरीड चैट्स का शॉर्ट सार (Summary) देख पाएंगे। यानी अब हर चैट खोलकर लंबी बातचीत पढ़ने की जरूरत नहीं होगी एक नजर में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

  • यूजर “Unread Chats” सेक्शन में जाकर समरी का विकल्प चुन सकेगा
  • AI सिस्टम केवल नए और अनरीड मैसेज को प्रोसेस करेगा
  • इसके बाद एक छोटा और आसान सार तैयार होगा
  • खास बात: यह फीचर Meta AI पर आधारित होगा

प्राइवेसी का रखा जाएगा पूरा ध्यान

WhatsApp इस फीचर में Private Processing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा, जिससे
  • न WhatsApp और न ही Meta आपके मैसेज पढ़ पाएंगे
  • समरी पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में तैयार होगी
  • यह फीचर पूरी तरह optional (वैकल्पिक) होगा

यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा?

  • समय की बड़ी बचत
  • ग्रुप चैट्स को जल्दी समझना आसान
  • बिना स्क्रॉल किए जरूरी बातें जानना
  • ज्यादा मैसेज वाले यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी

अभी टेस्टिंग फेज में

फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

WhatsApp का यह नया AI फीचर मैसेज पढ़ने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। खासकर उन लोगों के लिए, जो रोजाना सैकड़ों मैसेज से परेशान रहते हैं, यह फीचर काफी फायदेमंद साबित होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version