Dr Abhishek Child Care

झारखंड मुख्यमंत्री के सभा मे भोजन नही मिला तो सैकड़ो भीड़ राशन लुटकर ले गए

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल( रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बड़बिल अंचल से सटे सीमावर्ती पड़ोसी राज्य झारखंड के नुवामुडी प्रखंड के गुवा क्षैत्र मे बीते शुक्रवार को 43वाँ गुवा शहीद दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन सहित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के दिग्गज नेताओं ने पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

गुवा मैदान मे झारखंड के मुख्यमंत्री की एक सभा आयोजित थी।जिसमे मुख्य मंत्री ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रूपयै के योजनाओं की सौगात दी।कार्यक्रम की तैयारी मे प्रशासन मुस्तैदी से लगा था।लेकिन इस तैयारी की पोल वहां पहुंची सैकड़ों भीड़ ने खोल दी।कार्यक्रम के समाप्ति पर मौजूद भीड़ ने राशन सामग्री लूटपाट करते नजर आऐ।

जिसको जो मिला उठाकर चलते बने।इस लूटपाट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।हलांकि सभा स्थल के पास ही ग्रामीणों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। अचानक भीड़ बढ़ने पर खाना खत्म हो गया।इससे नाराज भीड़ो ने भोजन बनाने वाले स्थल पर धावा बोलकर वहां रखे चावल,आलू,मसालै,तेल,कच्चे सब्जी आदि तमाम चीजो को कंधे पर लेकर चलते बने।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version