Dr Abhishek Child Care

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड बताई वजह…किया बड़ा खुलासा

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड का रुख करने के फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में मन मुताबिक काम नहीं मिल पा रहा था और वो इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से परेशान हो गईं थीं।

हाल ही में डेक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट शो आर्मचेयर एक्सपर्ट में प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया कि करियर के पीक पर उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर सिंगिंग करना शुरू किया और अमेरिका में काम तलाशने लगीं। प्रियंका ने कहा कि बॉलीवुड में मुझे जो काम मिल रहा था, मैं उससे खुश नहीं थी। मैं इस बारे में पहली बार बात करने जा रही हूं क्योंकि मुझे इस बारे में बात करने से असुरक्षित महसूस होता है।

प्रियंका ने आगे कहा- ‘देसी हिट्स की अंजलि आचार्य ने मुझे एक बार किसी म्यूजिक वीडियो में देखा और उन्होंने मुझे फोन किया। उस समय मैं सात खून माफ की शूटिंग कर रही थी। अंजली ने मुझसे पूछा कि क्या मैं अमेरिका में अपना म्यूजिक करियर बनाना चाहूंगी? मैं उस वक्त बॉलीवुड से भागने की तलाश में थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version