Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जुगसलाई विधायक बारीगोड़ा विसर्जन गोली चालन पर चुप क्यों : अप्पू तिवारी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने एक बार फिर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पर हमला बोला है और सवाल किया है की पिछले दिनों बारीगोड़ा विसर्जन में हुए गोली चालन में चुप क्यों ..? क्यू नही उसमे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते है अभी तक पीड़ित के पास क्यू नही गए इसका जबाव मंगल कालिंदी को देना चाहिए.


अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बारीगोड़ा विसर्जन में गोली चालन के आरोपी मंगल कालिंदी का करीबी है और उसको मंगल कालिंदी का संरक्षण प्राप्त है. इसलिए अभी तक कोई कारवाई नही हुई अन्यथा जिला के पुलिस अधिकारियों के नाक में दम कर देते उसकी गिरफ्तारी के लिए. अच्छा हुआ आरोपी आजसू पार्टी का कार्यकर्ता नही निकला नही तो विधायक जी आजसू पार्टी के चाल चरित्र पर सवाल खड़े कर देते, लेकिन जनता को कभी आपने चाल चरित्र और अपने पार्टी के चाल चरित्र का जिक्र नहीं करते दिखाई पड़ते है.

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उनके द्वारा हर दिन किए कारनामे की शिकायत मुझ तक पहुंचती है की कब किस आदिवासी के जमीन हड़प लिए है तो किसी अति पिछड़ा परिवार के लोगो का घर ही हड़प लिए है और सरकार के आला अधिकारी कारवाई करने के बजाय उनके ही मुंह बन्द करा देते है विगत दिनों बुजुर्ग दंपति उपायुत जमशेदपुर से शिकायत भी कराया था लेकिन नतीजा नहीं निकला सका. इन सारे विषयो को लेकर आजसू पार्टी मजबूती के साथ आंदोलन करेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator