सिर्फ 7 रुपये की लॉटरी टिकट से महिला ने जीते 1 करोड़ रुपये, पति करते हैं मजदूरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
सिर्फ 7 रुपये की लॉटरी टिकट से महिला ने जीते 1 करोड़ रुपये, पति करते हैं मजदूरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पंजाब के एक मजदूर परिवार की किस्मत रातोंरात बदल गई। फरीदकोट जिले के कोटकपूरा की रहने वाली बिमला देवी ने महज 7 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया। उनके पति मजदूरी करते हैं और रस्सी बनाने का काम करते हैं। इस बड़ी जीत से परिवार को आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़े : कोलकाता एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिला बम की धमकी वाला नोट, मचा हड़कंप; उड़ानों पर असर नहीं

रेलवे स्टेशन के पास खरीदा था टिकट

जानकारी के मुताबिक, बिमला देवी एक दिन शाम को रेलवे रोड पर कुछ सामान खरीदने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने कोटकपूरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से सिर्फ 7 रुपये का टिकट खरीद लिया। उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा-सा टिकट उनके लिए इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।

अगले दिन लॉटरी का परिणाम घोषित हुआ तो पता चला कि बिमला देवी ने सिक्किम सरकार की लॉटरी में 1 करोड़ रुपये का इनाम जीत लिया है। लॉटरी स्टॉल के संचालक नरेश मोंगा ने परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी।

इनाम की खबर सुनकर खुशी से झूम उठा परिवार

एक करोड़ रुपये जीतने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्य लॉटरी स्टॉल पहुंचे, जहां दुकानदार ने मिठाई खिलाकर उनकी जीत का जश्न मनाया। इस दौरान खुशी में भांगड़ा भी किया गया।

बिमला देवी ने बताया कि इस रकम से परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही, बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के लिए नए अवसर मिल सकेंगे।

बच्चों के भविष्य के लिए कारोबार शुरू करने की योजना

बिमला देवी के अनुसार, परिवार ने अभी तक इनाम की राशि के इस्तेमाल को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। परिवार के सदस्य मिलकर इस बारे में चर्चा करेंगे। बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए छोटा कारोबार शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

लॉटरी स्टॉल के संचालक नरेश मोंगा ने बताया कि उनकी दुकान से पहले भी कई लोगों ने लाखों रुपये के इनाम जीते हैं, लेकिन पहली बार किसी ग्राहक ने यहां से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version