Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

हरियाणा में महिलाओं को ₹2100 महीना मिलेंगे:CM सैनी ने ₹5 हजार करोड़ का बजट रखा; महिला मंत्रियों आरती-श्रुति ने बजाई ताली

By Riya Kumari

Published :

Follow
Women in Haryana will get ₹2100 per month
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : हरियाणा विधानसभा में सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने की घोषणा कर दी है। इसके लिए CM नायब सैनी ने 5 हजार करोड़ का बजट रखा है। उन्होंने बजट पेश करते हुए इसके बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े : वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: ओवेसी बोले- बिल में प्रावधान, मस्जिद पर सवाल उठे, तो जांच होने तक वह हमारी संपत्ति नहीं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

महिला मंत्रियों ने बजाई ताली 

जब CM ने महिलाओं के लिए यह घोषणा की तो सदन में खूब तालियां बजीं। इस दौरान सरकार की 2 महिला मंत्री श्रुति चौधरी और आरती राव ने भी तालियां बजाईं। CM की इस घोषणा के बाद सदन में थोड़ी देर के लिए हंसी-मजाक का भी माहौल रहा।

CM ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। इसके बाद पूरे सदन में सत्तापक्ष के सदस्यों ने ठहाके लगाए।

पूर्व CM ने पूछा– क्राइटेरिया क्या है?

 CM नायब सैनी के घोषणा करते ही पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा अपनी सीट से खड़े हुए। उन्होंने पूछा कि इसका क्राइटेरिया क्या है? किन महिलाओं को यह पैसा मिलेगा।

CM ने कहा– क्राइटेरिया बना रहे 

इस मामले में CM नायब सैनी ने सदन में कहा कि क्राइटेरिया बना रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को कहा है। सीएम ने यह भी कहा कि अभी यह सिर्फ 5 हजार करोड़ की विंडो है। महिलाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। बजट में जरूरत के हिसाब से और रकम भी जोड़ दी जाएगी।

योजना को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये 

हरियाणा सरकार ने इस योजना को लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है। चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को यह रकम मिलेगी। हालांकि फिर यह भी चर्चा सामने आई कि सिर्फ 1.80 लाख सालाना इनकम से कम वाले परिवारों की महिलाओं को ही यह फायदा मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator