सोशल संवाद / जमशेदपुर: यदि आपको सीने में दर्द, चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना, अचानक तेज धड़कन, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ या किसी भी प्रकार की दिल की बीमारी की समस्या है, तो अब विशेषज्ञ से परामर्श लेने का सुनहरा अवसर है।
यह भी पढे : Himanshu Singh Murder Case: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ
विश्व प्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रताप कुमार एन. 12 जुलाई 2026 को मेडिट्रिना हॉस्पिटल, जमशेदपुर में मरीजों का परामर्श देंगे। हृदय रोग से जुड़ी गंभीर समस्याओं के इलाज में उनका नाम देश और दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञों में लिया जाता है।
27 वर्षों का अनुभव, 18,000 से अधिक सफल एंजियोप्लास्टी
डॉ. प्रताप कुमार एन. को इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में 27 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अब तक 18,000 से अधिक सफल एंजियोप्लास्टी की हैं। विशेष रूप से जीरो-कॉन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी के क्षेत्र में उनके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जो किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए बेहद सुरक्षित और प्रभावी तकनीक मानी जाती है।
कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां
डॉ. प्रताप कुमार एन. भारत के ईएसआई (ESI) अस्पताल में पहली बार एंजियोप्लास्टी करने वाले पहले कार्डियोलॉजिस्ट रहे हैं। उन्होंने किडनी फेलियर के मरीजों में डायलिसिस की आवश्यकता कम करने के उद्देश्य से सबसे अधिक जीरो-कॉन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।
इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा के सरकारी (सिविल) अस्पतालों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत आधुनिक कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 35,000 से अधिक एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की हैं।
इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के अग्रणी विशेषज्ञ
डॉ. प्रताप कुमार एन. वर्ष 2013 से इंडो-जापानी क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन (CTO) क्लब के कोर्स डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वे नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और देश-विदेश में हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक पहचान मिली है।
12 जुलाई को मेडिट्रिना हॉस्पिटल में मिलेगा परामर्श
यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है, तो 12 जुलाई 2026 को मेडिट्रिना हॉस्पिटल, जमशेदपुर में डॉ. प्रताप कुमार एन. से परामर्श लेने का अवसर न चूकें। समय रहते जांच और सही उपचार से गंभीर हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व नियुक्ति (Appointment) लेने की सलाह दी है, ताकि बिना किसी असुविधा के विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त किया जा सके।










