Advertisement 2

जेवियर पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह: खेल, अनुशासन और टीमवर्क का उत्सव

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आज 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को जेवियर पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल कूद समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष विनोद सिंह के साथ साथ सुशील अग्रवाल, दीपक कुमार सिंह,मनोज दास, जय कुमार सिंह, मिहिर दास तथा विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह, गोविंदपुर ब्रांच के डायरेक्टर रूपा महतो, गोविंदपुर ब्रांच की प्रधानाचार्य निभा सिंह डोरकासाई ब्रांच के प्रधानाचार्य राजीव रंजन तथा अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव रंजन के स्वागत भाषण से हुआ |

ये भी पढे : KSMS Students Win IAC-2025 at NIT Jamshedpur with Innovative STEM Project

तत्पश्चात विनोद सिंह तथा सभी गणमान्य अतिथियों ने विद्यालय का ध्वज फहराकर यह संदेश दिया कि आज का यह दिन बेहद खास है क्योंकि यह सिर्फ खेलों का दिन नहीं बल्कि खेल भावना अनुशासन और स्वस्थ जीवन के उत्सव का दिन है| इसके बाद स्पोर्ट्स डे की परंपरा को चिन्हित करने और खिलाड़ियों के हृदय में जोश, जुनून तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए हमारे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने मशाल दौड़ में हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि आज का यह विशेष दिन उनके खेल के प्रति समर्पण उनकी उत्कृष्टता और उनके अद्भुत प्रदर्शन को समर्पित है | इस अवसर पर दोनों ही ब्रांच के बच्चों ने अनेकों अद्भुत ड्रिल प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

बच्चों के लिए अनेकों मजेदार खेलों की अलग-अलग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था| जैसे बिस्किट रेस, ब्रस्ट द बैलून, कैप रेस, बैलेंसिंग द बैलून, सुई धागा रेस, स्किपिंग रेस, फ्लैट रेस, स्लो साइकिल रेस, थ्री लैग रेस, स्पून एंड मार्बल, शॉट पुट आदि| जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया| कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्लो साइकिल रेस रहा जिसके प्रथम विजेता ओम कुमार सिंह को पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान किया गया|

दोनों ही ब्रांच से ब्लू हाउस के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित किया कि अनुशासन,समर्पण और टीमवर्क के बल पर किसी भी लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है |सभी विजयी प्रतिभागियों को हमारे आदरणीय अतिथियों ने पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | समापन सत्र में मुख्य अतिथि स्वरुप साई सरस्वती स्कूल की ग्रुप डायरेक्टर जयंती सांता के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन के सभी लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version