Ranbir Kapoor से बेहतर लगा यश का रावण लुक, हनी सिंह ने की जमकर तारीफ

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ranbir Kapoor से बेहतर लगा यश का रावण लुक, हनी सिंह ने की जमकर तारीफ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम और साउथ स्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसी बीच रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने यश के रावण लुक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उन्हें यश का लुक रणबीर कपूर के लुक से ज्यादा पसंद आया।

यह भी पढे : Emraan Hashmi की बड़ी कामयाबी, ‘Awarapan 2’ बनी पहली Solo ₹100 करोड़ फिल्म

हनी सिंह को पसंद आया यश का रावण लुक

हनी सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान ‘रामायण’ को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यश उनके लिए बेंगलुरु से आने वाले भाई जैसे हैं और फिल्म में रावण के किरदार में वह बेहद शानदार लग रहे हैं। हनी सिंह ने साफ कहा कि उनकी नजर में यश का लुक रणबीर कपूर से ज्यादा अच्छा लगा।

बचपन की रामलीला को याद किया

हनी सिंह ने ‘रामायण’ से अपनी भावनात्मक जुड़ाव की बात भी कही। उन्होंने दिल्ली और करमपुरा में बचपन के दिनों में देखी गई रामलीला को याद किया। उनका कहना है कि फिल्म में रामायण की मूल भावना और पवित्रता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेकर्स कहानी के साथ ऐसा बदलाव न करें जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हों।

Ranbir Kapoor और यश निभा रहे हैं अहम किरदार

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर भी यश के रावण लुक की तारीफ कर चुके हैं और कहा था कि यश ने इस किरदार में अपना अलग स्वैग और आभा दिखाई है।

6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ का पहला भाग 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म का दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट की वजह से यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है।

हनी सिंह के बयान के बाद यश के रावण लुक को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। अब दर्शकों को इंतजार है कि फिल्म में यश और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर कैसी नजर आती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version