---Advertisement---

बिहार चुनाव में योगी की एंट्री:UP मॉडल से बदमाशों को डराया, बोले- हमारे यहां माफिया जहन्नुम की यात्रा पर हैं

By Muskan Thakur

Published :

Follow
बिहार चुनाव में योगी की एंट्री:UP मॉडल से बदमाशों को डराया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। गुरुवार को उन्होंने सहरसा में बीजेपी कैंडिडेट आलोक रंजन के समर्थन में सभा की। इससे पहले योगी पटना के दानापुर में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के नामांकन में शामिल हुए।

ये भी पढे : दीपावली पर दिल्ली होगी जगमग: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जारी किए निर्देश

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, RJD-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लोगों को जंगलराज की यादव दिलाई। पलायन के मुद्दे को उठाया।योगी ने मंच से यूपी के माफिया मॉडल का भी जिक्र किया। बिहार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा- ‘RJD-कांग्रेस में सिर्फ परिवार कल्याण है। हमारा परिवार आप सब लोग हैं।

उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। राजद के सहयोगी वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे। आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है। हम लोगों ने तो उनकी संपत्ति को भी जब्त करके गरीबों के लिए आवास बनाने शुरू कर दिए हैं।’

योगी ने कहा- ‘बिहार की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों (इंडी गठबंधन) ने एक नई शरारत शुरू की। वह शरारत है- ‘विकास बनाम बुर्का’ की।’

योगी आदित्यनाथ की 6 बड़ी बातें

UP-बिहार का राम-जानकी जैसा रिश्ता; उत्तर प्रदेश और बिहार का संबंध केवल एक संबंध नहीं है, एक साझी विरासत है। एक आत्मा का संबंध है, एक संस्कृति का संबंध है और एक संकल्प का भी संबंध है। यह संबंध उसी प्रकार से अटूट है जैसे भगवान राम और मां जानकी का संबंध अटूट है।

डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास किया: डबल इंजन की सरकार बिहार में फिर से स्थापित हो और डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार की विकास गति तेजी से आगे बढ़ती दिखाई दे। जो कार्य पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार ने कर दिखाया है, वह गति इसी प्रकार से बनी रहे, इसके लिए अपने बिहार के बहनों-भाईयों का आह्वान करने के लिए आज मैं यहां आया हूं।’

जंगलराज की याद दिलाई: 1990 से 2005 तक बिहार का जंगलराज और परिवारवाद कौन नहीं जानता है। आपने देखा होगा कि वो कौन लोग थे जिन्होंने बिहार की आध्यात्मिक ज्ञानभूमि को परिवारवाद और अपराध की भूमि बनाकर, हमारे नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था।

बिहार में विकास बनाम बुर्के की बहस: बिहार में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, INDI गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की है और वह है ‘विकास बनाम बुर्के’ की बहस। यहां पर राजद और कांग्रेस ने बुर्के को लेकर एक नई बहस शुरू कर दी है।

SIR पर RJD-कांग्रेस को घेरा: क्या घुसपैठियों को फर्जी मतदान करने का अधिकार दिया जाना चाहिए? क्या यहां पर विदेशी घुसपैठियों को आकर बिहार के दलितों, गरीबों और नागरिकों के अधिकार पर डकैती करने की छूट देनी चाहिए। राजद और कांग्रेस फर्जी मतदान करवाने की अपनी इस चेष्टा को पूरा करना चाहते हैं।’

RJD-कांग्रेस राम मंदिर विरोधी: कांग्रेस और RJD के लोग हमेशा हमसे सवाल करते थे कि क्या राम मंदिर बनेगा, और हमने हमेशा कहा कि यह निश्चित रूप से बनेगा… अयोध्या में राम लला का मंदिर बन गया है, और बिहार में भी माता जानकी का भव्य मंदिर बन रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---