Dr Abhishek Child Care

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 से एक घंटा पहले पहुंचना होगा सेंटर

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023, 15 सितंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 15, 16, 17, 18, 23 और 24 सितंबर को निर्धारित है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को 1 घंटा पहले पहुंचना होगा। गौरतलब है कि 12 जून को यूपीएससी द्वारा सीएसई प्रीलिम्स के नतीजे घोषित किए गए थे। सीएसई मेन्स के लिए अस्थायी रूप से अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 14,624 थी। यूपीएससी की वेबसाइट पर इसका शेड्यूल भी दिया गया है।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version