खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पटना पुलिस से की जान के खतरे की शिकायत

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पटना पुलिस से की जान के खतरे की शिकायत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर विवादों में हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने उनके खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया है। युवती ने पुलिस से मामले की जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े :रक्षाबंधन पर भी खुलेंगे झारखंड के स्कूल, खेल दिवस अभियान के आदेश से शिक्षक नाराज

युवती का आरोप है कि वह वर्ष 2016 में पढ़ाई के लिए पटना आई थी और खान सर से पढ़ाई करती थी। उसने दावा किया कि वर्ष 2017 में वह दो अन्य लड़कियों के साथ एक कमरे में रहती थी। युवती के मुताबिक, खान सर उसकी एक रूम पार्टनर के संपर्क में थे और बाद में पढ़ाने के बहाने कमरे पर आने लगे थे। उसने दावा किया कि वह शनिवार या रविवार को कमरे पर आते थे और कई घंटे वहां रहते थे।

शिकायत में युवती ने यह भी दावा किया है कि उसके पास फैजल खान से जुड़ी कुछ गोपनीय जानकारियां हैं। आरोप है कि इन जानकारियों के सार्वजनिक होने की आशंका के चलते उसे परेशान किया जा रहा है और कथित तौर पर धमकी दी गई कि अगर उसने कोई गोपनीय बात सामने रखी तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा। युवती ने अपने भाई की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है।

पुलिस कर रही युवती से संपर्क की कोशिश

पीरबहोर थाने के अनुसार, युवती के नाम से एक आवेदन थाने में पहुंचा है। आवेदन किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से भेजा गया था। उसमें युवती का नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, दिया गया मोबाइल नंबर फिलहाल बंद है, जिसके कारण युवती से सीधे संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस उपलब्ध जानकारी के आधार पर उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

युवती ने अपने आवेदन में वर्ष 2017 से परेशान किए जाने और धमकी मिलने का दावा किया है। वहीं, मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version