Dr Abhishek Child Care

युवा कांग्रेस जल्द करेगा जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का तालाबंदी : नवनीत मिश्रा

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जुगसलाई विधानसभा यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व मे एक ज्ञापन जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री निशु कुमारी की अनुपस्थिति मे बड़ा बाबू महेंद्र कुमार शर्मा को दिया गया । यूथ कांग्रेस ने मांग की है कि जल्द से जल्द निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम तहत 25 प्रतिशत बीपीएल कोटा से नामांकन की प्रक्रिया पारदर्शिता तरीका से कराई जाए एवं अभिभावक वर्ग को यह संतुष्टि दिलाया जाए की शिक्षा विभाग के द्वारा लिया गया ।

बीपीएल नामांक फॉर्म सभी निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत भेजे गए हैं ज्ञात हो कि वार्षिक सत्र सभी विद्यालयों का चालू हो गया है और निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अभी नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ नहीं हुआ है।

वही ज्ञापन के माध्यम से दूसरी मांग यूथ कांग्रेस ने किया है सभी विद्यालयों की सूची भी प्रकाशित करें की कौन-कौन विद्यालय में कितने कितने छात्र छात्राओं का नामांकन निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कराया गया है। यूथ कांग्रेस ने आगे चेतावनी दी है की यदि चार दिन बाद सूची नहीं प्रकाशित किया गया तो यूथ कांग्रेस जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेगी और जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में तालाबंदी करेगी। इस ज्ञापन देने वाले कार्यक्रम में मुख्य रूप पूर्वी विधानसभा के महासचिव ऋषभ श्रीवास्तव, राशिद करीम , अजीत भारती , इरशाद हैदर , सोनू भाटिया , विशाल एवम अन्य लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version