सोशल संवाद / डेस्क : जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई में 15 जुलाई 2026 को उत्साह और उमंग के साथ युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना का विकास करना था।
यह भी पढे : Tata Steel Sports: एमवीपीएस नासिक के विद्यार्थियों के लिए 8 दिवसीय खेल उत्कृष्टता शिविर का सफल समापन
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और प्रेरणादायक बना दिया। इसके बाद कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने आकर्षक चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की कलाकृतियों में उनके उज्ज्वल भविष्य के सपनों और सकारात्मक सोच की झलक दिखाई दी।
वहीं कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों ने महान व्यक्तित्वों के जीवन प्रसंगों और प्रेरणादायक कहानियों की प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने साहस, संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और शिक्षा के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। विज्ञान, गणित, संगीत, कला, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करना आवश्यक है।
इस वर्ष युवा दिवस का मुख्य आकर्षण गणित ओलंपियाड रहा। प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में किया गया। कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। प्रारंभिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला।
प्रतियोगिता के अंत में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से छात्रों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
विद्यालय के शिक्षकों ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का हर स्तर पर मार्गदर्शन एवं सहयोग किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक और नैतिक विकास को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।










