माल ढुलाई के लिए बढ़ेंगे 1000 लोको पायलट

By Riya Kumari

Published :

Follow
माल ढुलाई के लिए बढ़ेंगे 1000 लोको पायलट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में ट्रेनों का परिचालन सामान्य बनाए रखने और भविष्य में यात्री ट्रेनों व मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाने की योजना के तहत एक हजार लोको पायलट बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए कोलकाता मुख्यालय से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।

यह भी पढे : परीक्षा धांधली : अभय तिवारी से जेल में दो दिनों तक होगी पूछताछ

दरअसल, रेलवे मेंस यूनियन ने स्थायी वार्ता के दौरान सेफ्टी, रनिंग और ऑपरेटिंग कैटेगरी में रिक्त पदों को भरने का मुद्दा उठाया था। इस पर रेलवे ने एक हजार लोको पायलटों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार करने की जानकारी दी। रेलवे जोन में लोको पायलटों की क्षमता, उपलब्धता और जरूरत को ध्यान में रखकर यह पहल की गई है। जोनल स्थायी वार्ता से लौटकर रेलवे मेंस यूनियन के जवाहरलाल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड ने भी जोन से सेफ्टी, रनिंग और ऑपरेटिंग समेत विभिन्न कैटेगरी में रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद विभिन्न कैटेगरी में स्वीकृत पदों, कार्यरत कर्मचारियों और रिक्तियों की समीक्षा की गई है। हालांकि, रेलवे में वर्ष 2024 में 18,799, वर्ष 2025 में 9,970 और वर्ष 2026 में 11,127 पदों पर बहाली निकाली गई थी।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन कई बार यह मुद्दा उठा चुका है कि ट्रेनों की संख्या के अनुपात में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। वहीं, मालगाड़ियों के जरिये ढुलाई का लक्ष्य हर साल बढ़ रहा है। इसके बावजूद रनिंग, सेफ्टी और ऑपरेटिंग कैटेगरी में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के रिक्त पदों पर जरूरत के अनुरूप नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। इससे चक्रधरपुर, रांची, खड़गपुर और आद्रा मंडल में लंबे समय से लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर समेत अन्य कैटेगरी के कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इसके कारण कार्यरत कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version